पार्श्‍व गायक महेंद्र कपूर का निधन

By Staff
Google Oneindia News

Mahendra Kapoor
मुंबई, 28 सितम्बर: 'मेरे देश की धरती सोना उगले...', 'न मुंह छुपा के जियो, न सिर झुका के जियो...' और 'अबके बरस तुझे धरती की दुल्‍हन बना देंगे अबके बरस...', जैसे गीत आज भी जब कानों से गुजरते हैं, तो दिल के तारों को हिला कर रख देते हैं। इन गीतों में मशहूर गायक महेंद्र कपूर की आवाज है, लेकिन अब यह आवाज हम केवल गीतों में ही सुन सकेंगे।

बॉलीवुड के महान गायक महेंद्र कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। शनिवार देर शाम उनका निधन हो गया वो 74 वर्ष के थे।

उनके बेटे रोहन कपूर ने बताया कि कपूर लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से ग्रसित थे, जिस कारण उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। पंजाब के अमृतसर में जन्मे कपूर सबसे पहले 1950 के दशक में चर्चा में आए। उन्होंने उस वक्त ऑल इंडिया यूथ फेस्टिवल का खिताब जीता था।

मोहम्मद रफी के प्रसंशक रहे कपूर ने बॉलीवुड में पाश्र्व संगीतकार के रूप में करियर बनाने का सपना देखा था। उपकार, पूरब-पश्चिम, फकीरा, क्रांति, हमराज और गुमराह समेत कई सुपर हिट फिल्मों में गीतों को अपनी आवाज देने वाले महेन्द्र कपूर ने कई भजन और गैर फिल्मी गीत गाए, जो काफी लोकप्रिय हुए। 1968 में उन्हें उपकार फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

फिल्म निर्माता बी. आर. चोपड़ा की मदद से बालीवुड में पैर जमाने वाले कपूर फिल्म 'धूल का फूल' के गीत 'तेरे प्यार का आसरा' से काफी चर्चित हुए। काफी उम्र हो जाने के बाद भी उनकी आवाज का जादू कम नहीं हुआ। बॉलीवुड फिल्‍मों में बीआर चोपड़ा के साथ शुरू हुआ उनका सफर टीवी धारावाहिक महाभारत तक चला। महाभारत का शीर्षक गीत और धारावाहिक के बाकी के पार्श्‍व गीतों को महेंद्र कपूर ने ही अपनी आवाज में पिरोया।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X