क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मैंने अपनी आवाज खो दी है : मनोज कुमार

By Staff
Google Oneindia News

मुंबई, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनेता मनोज कुमार के लिए आवाज देने वाले पाश्र्व गायक महेन्द्र कपूर के निधन के बाद मनोज ने कहा है कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि मानो उन्होंने अपनी आवाज खो दी है।

मनोज कुमार ने कहा, "मैंने अपनी आवाज खो दी है।" भारत कुमार नाम से चर्चित बीते जमाने के अभिनेता मनोज कुमार ने कपूर के निधन के बाद ठीक वही शब्द कहे, जो गायक मुकेश की मौत पर अभिनेता राजकपूर ने कहे थे।

कपूर ने मनोज कुमार के लिए कई गीत गाए थे, लेकिन वर्ष 1967 की फिल्म 'उपकार' का उन पर फिल्माया गीत 'मेरे देश की धरती..' को विशेष प्रसिद्धि मिली थी।

शनिवार को 74 साल की उम्र में हृदयगति रुकने से महेन्द्र की मृत्यु हो गई। उनके एक मित्र के अनुसार इंडस्ट्री से दूर होने के बाद से कपूर उदास रहते थे।

कपूर के इकलौते पुत्र व अभिनेता रोहन कपूर ने बांद्रा स्थित निवास स्थान से पांच किलोमीटर दूर स्थित सांताक्रूज शवदाह गृह में उनको मुखाग्नि दी। उनके प्रशंसकों ने उनके गीत गाते हुए भीगी पलकों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

कपूर ने 'सोहनी महिवाल', 'धूल का फूल', 'गुमराह', 'हमराज', 'वक्त' जैसी कई फिल्मों के गीत भी गाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X