आतंकवादियों का कोई मजहब नहीं होता : वेंकैया नायडू
नई दिल्ली, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू का कहना है कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने आतंकवादियों को इस्लाम या किसी अन्य धर्म से जोड़कर देखे जाने का विरोध किया।

आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में नायडू ने कहा कि आतंकवादी का अपना कोई धर्म नहीं होता। आतंकवाद और धर्म को एक साथ जोड़ने से रोकने के लिए उन्होंने समाज में जागरुकता फैलाने पर जोर दिया।
नायडू ने आतंकवादियों को इस्लाम के साथ जोड़कर देखे जाने पर सवाल उठाते हुए पूछा, "हमें क्यों एक आतंकवादी की चर्चा इस्लामी आतंकवादी के रूप में करनी चाहिए?"
नायडू ने कहा, "यह एक हास्यास्पद दलील है। कोई भी मुस्लिम समुदाय को बदनाम नहीं कर रहा है।" उन्होंने नक्सलियों का उदाहरण देते हुए कहा, "हम कई नक्सलियों को गिरफ्तार करते हैं, कई मारे जाते हैं। कोई यह नहीं कहता है कि 95 प्रतिशत नक्सली हिंदू हैं और इसी कारण हिंदूओं को प्रताड़ित किया जाता है।"
नायडू ने कहा कि केंद्र में यदि भाजपा सत्ता में आती है तो वह आतंकवाद निरोधक कानून (पोटा) की फिर से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी की सरकार पाकिस्तान से आतंकवाद के संबंध में खुलकर बातचीत करेगी और उसे कहेगी कि वह अपनी भूमि का प्रयोग आतंकवादियों को नहीं करने दे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**