भारत कर सकता है अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन की अध्यक्षता
लंदन, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत को अंतर्राष्ट्रीय कॉफी संगठन (आईसीओ) के कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष चुने जाने के बाद माना जा रहा है कि सन 2012 में होने वाले चुनावों में भारत संगठन का अध्यक्ष बनने में सफल होगा।

इस फैसले का तात्पर्य है कि भारत इस संस्था से जुड़े सभी मामलों की देखरेख करेगा। इस अंतरसरकारीसंस्थान में कॉफी के आयात और निर्यात से जुड़े 77 देश शामिल हैं।
भारत को कार्यकारी बोर्ड का अध्यक्ष ऐसे समय में चुना गया है जबकि संगठन एक नए अंतर्राष्ट्रीय कॉफी समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला है। इस समझौते के तहत संबंधित देश नई गतिविधियों का परिचालन कर सकेंगे। इसमें कॉफी व्यवसाय से जुड़े 2.5 करोड़ गरीब किसान शामिल हैं जो दुनिया की 70 फीसदी कॉफी का उत्पादन करते हैं।
भारत के चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अंगोला के राजनयिक जोसेफा लेओनेल कोर्रिया ने आईएएनएस से कहा, "मुझे आशा है कि भारत 2012 में इस संस्थान का अगुआ बनेगा। नेतृत्व को भी लगातार बदलते रहना चाहिए।" उन्होंने कहा कि अफ्रीका 2012 में होने वाले अगले चुनावों में भारत का समर्थन करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।