क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मनमोहन ने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों और आतंकवाद से संघर्ष की वकालत की

By Staff
Google Oneindia News

संयुक्त राष्ट्र, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को शुक्रवार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु व्यापार का मार्ग खोलने का विश्व ऊर्जा सुरक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

संयुक्त राष्ट्र, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को शुक्रवार को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु व्यापार का मार्ग खोलने का विश्व ऊर्जा सुरक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में सुधारों और आतंकवाद से सामूहिक संघर्ष की भी वकालत की।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 63 वें सत्र में एकत्र दुनिया भर के करीब 170 नेताओं के समक्ष मनमोहन सिंह ने कहा,"भारत के साथ अंतर्राष्ट्रीय नागरिक परमाणु सहयोग का मार्ग खोलने से विश्व ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के प्रयासों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।"

शुक्रवार को 76 वर्ष के हो गए मनमोहन सिंह ने कहा कि एनएसजी से भारत को परमाणु व्यापार में फिर से शामिल होने की छूट, इसके बेदाग परमाणु अप्रसार रिकार्ड का 'प्रमाण' है।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को नई ऊर्जा प्रदान करने और 21 वीं सदी की वास्तविकता का प्रतिनिधित्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार करने को कहा।

उन्होंने कहा कि केवल वास्तविक प्रतिनिधित्व और संयुक्त राष्ट्र को नई ऊर्जा ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में सहयोग के प्रयासों को प्रभावी बना सकते हैं।

संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर अंतर्राष्ट्रीय चर्चा के अगले वर्ष फरवरी में शुरू होने की आशा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X