विश्व सुरक्षा से पाक भी सुरक्षितः ज़रदारी
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान की पुलिस, सेना और वायुसेना गुफ़ाओं और गुप्त ठिकानों में छिपे आतंकवादियों से लड़ने से नहीं हिचकिचायेगी।
उन्होंने कहा "हम देश से आतंकवाद का सफाया कर देंगे।हम न्याय का शासन स्थापित करेंगे। हम अंधेरो के बादल दूर कर आम जनता के अधिकारों का शासन स्थापित करेंगे"। जरदारी ने पूर्वी और पश्चिमी देशों के साथ पाकिस्तान के प्रगाढ संबंधों की हिमायत की।
उन्होंने कहा "हम भारत के साथ शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। दोनों देश जम्मू और कश्मीर मामले के अलावा जल संसाधनों के बंटवारे समेत अन्य सभी मामलों पर बातचीत करेंगे। भारत और पाकिस्तान को एक दूसरे के हितों का सम्मान करना चाहिये"।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिये और शांतिपूर्वक मसलों को हल करना चाहिये। उन्होंने दक्षिण एशिया को व्यापार और प्रौद्योगिकी का गढ़ बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि आतंकवाद सभी देशों के लिये समस्या है।इसलिए इसके खिलाफ़ एकजुट होकर ही लड़ाई लड़ी जा सकती है।
ज़रदारी
ने
कहा
कि
पाकिस्तान
में
स्थायित्व
इस
बात
से
आयेगा
कि
दुनिया
कितनी
सुरक्षित
है।
उन्होंने
एक
बार
फिर
दोहराया
कि
खुद
पाकिस्तान
आतंकवाद
का
सबसे
बडा
भुक्तभोगी
है
और
पाकिस्तान
के
जवानों
ने
आतंकवाद
के
खिलाफ़
बडी
से
बड़ी
कुर्बानियां
दी
हैं।