जर्मन पुलिस ने विमान से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया (लीड-1)
बर्लिन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन पुलिस ने शुक्रवार को डच एयरलाइन के एक विमान से दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। आतंकवादियों की गिरफ्तारी के कुछ ही मिनट बाद विमान एम्सटर्डम के कोलोन-बॉन हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला था।
एक प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 6.55 बजे 23 वर्षीय एक सोमाली युवक और जर्मन मूल का एक 24 वर्षीय सोमाली नागरिक केएलएम उड़ान 1804 से फरार होने वाले थे।
इन दोनों युवकों पर कई महीनों से नजर रखी जा रही थी। इन युवकों के आवासों की छानबीन की गई तो पता चला कि ये जेहाद के नाम पर मरने को तैयार हैं।
एम्सटर्डम में केएलएम के प्रवक्ता इलेन वान गिंकेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने पुलिस द्वारा विमान को रोके जाने से इनकार किया।
उन्होंने कहा कि दरवाजे बंद हो गए थे और विमान उड़ान भरने को तैयार था तभी जर्मन बोर्डर पुलिस ने दरवाजों को फिर से खुलवाया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और समानों सहित सभी की छानबीन की गई।
अंतत: 70 मिनट की देरी से विमान ने उड़ान भरा और सुबह 9.17 बजे सुरक्षित एम्सटर्डम में उतर गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*