दक्षिण एशिया के विषय में जानकारी देने के लिए बुश ने मनमोहन को धन्यवाद दिया
वाशिंगटन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण एशिया में बढ़ते आतंकवाद से निपटने के लिए बढ़ती सहमति का संकेत देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गुरुवार को भारत के पड़ोसियों के बारे में जानकारी देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में नीतियों को संतुलित करने में मदद मिलेगी।

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं की उपस्थिति में बुश ने मनमोहन से कहा,"मैं विभिन्न मसलों पर सलाह के लिए आपको धन्यवाद देता हूं। आप जिन पड़ोसियों के साथ रहते हैं,उनके बारे दी गई जानकारी की मैं सराहना करता हूं।"
बुश ने कहा कि यह जानकारी बहुत उपयोगी है और निर्णय लेने तथा नीतियां बनाने में मेरी मदद करेगी।
बुश की यह टिप्पणी संयोग से उसी समय आई जब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफअली जरदारी न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में पाकिस्तान की गंभीरता का उल्लेख कर रहे थे।
जरदारी ने भारत के साथ सभी मुद्दों को शांतिपूर्वक सुलझाने और दक्षिण एशिया को व्यापार तथा प्रौद्योगिकी का साझा बाजार बनाने पर भी बल दिया।
बहरहाल बुश के बयान को अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के कबाइली क्षेत्रों में बढ़ते आतंकवाद से निपटने में भारत की सहायता लेने की वास्तविकता स्वीकार करने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*