मनमोहन वाशिंगटन के लिए रवाना हुए
न्यूयार्क, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु समझौते के भविष्य पर ऊहापोह के अंतिम क्षणों में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए।
न्यूयार्क, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुए परमाणु समझौते के भविष्य पर ऊहापोह के अंतिम क्षणों में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए।
यहां वे 'व्हाइट हाउस' में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश से मुलाकात करेंगे। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के इन दो महत्वपूर्ण नेताओं की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी।
गौरतलब है कि मनमोहन की वाशिंगटन यात्रा उस वक्त हो रही है, जब बुश प्रशासन भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेने की पुरजोर कोशिश कर रहा है।
बुश ने मनमोहन के सम्मान में व्हाइट हाउस स्थित 'ओल्ड फैमिली डाइनिंग रूम' में रात के भोजन का आयोजन किया है। यह भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में आने वाली गर्माहट का संकेत है।
इससे पहले बुश और मनमोहन की मुलाकात इसी वर्ष जुलाई में जापान की शहर होक्कायडो में जी-8 सम्मेलन के मौके पर हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।