क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

जापान को 26 वर्षो में पहली बार व्यापार घाटा

By Staff
Google Oneindia News

टोक्यो, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान को पिछले 26 वर्षो में पहली बार व्यापार घाटे का सामना करना पड़ा है। देश के वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

वित्त मंत्रालय के अनुसार 324 अरब येन (3.06 अरब डॉलर) का यह घाटा मुख्य रूप से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और दुनिया भर में गहराते आर्थिक संकट की वजह से हुआ है।

निर्यात में 0.3 फीसदी अर्थात 7,055.9 अरब येन का इजाफा हुआ और लगातार दूसरे महीने इसमें वृद्धि दर्ज की गई जबकि आयात 17.3 फीसदी अर्थात 7,379.9 अरब येन की बढ़ोतरी के साथ लगातार 11 वें महीने बढ़त पर रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार कच्चे तेल के आयात में 64.3 फीसदी और कोयल में 121.2 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

जापान के सबसे बड़े व्यापारिक साझाीदार अमेरिका के साथ उसके व्यापार अधिशेष में 48.2 फीसदी की कमी आई और यह 371.1 अरब येन रह गया हालांकि यूरोपीय यूनियन के साथ उसके व्यापार अधिशेष में 6.2 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 332.7 अरब येन हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X