जबलपुर में गिरजाघर पर हमला करने वाले आरोपियों का स्केच जारी
जबलपुर, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में स्थित सेन्ट पीटर और पॉल गिरजाघर पर हमला कर आग लगाने वाले दो संदिग्ध आरोपियों का पुलिस ने स्केच जारी किया है।
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक मकरंद देउस्कर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि तमाम प्रयासों के बाद आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि दो संदिग्ध आरोपियों का स्केच जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि जबलपुर के केन्ट इलाके में स्थित 150 वर्ष पुराने इस गिरजाघर में गुरुवार की रात दो लोगों ने आग लगा दी थी। इन दोनों आरोपियों को गिरिजाघर परिसर में रहने वाली नन ने देखा था और अन्य लोगों को घटना के संबंध में सूचना दी थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था मगर उसे अभी तक सफलता नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।