युवा तेंदुआ 'जाकुमी' होगा 2010 फीफा विश्व कप का शुभंकर
जोहांसबर्ग, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। हरे रंग के लहराते बालों वाले युवा तेंदुआ 'जाकुमी' को 2010 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले फुटबाल विश्व कप का शुभंकर बनाया गया है।
जाकुमी नाम जेडए और 'कुमी' से मिलकर बना है। जेडए (जुएड अफ्रीका) दक्षिण अफ्रीका का प्राचीन संक्षिप्त नाम है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी भाषा में कुमी का अर्थ है दस (10)।
दक्षिण अफ्रीका में जाकुमी उन लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जो जन्म से स्वछंद (बॉर्न फ्री) होते हैं। सोमवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान जाकुमी का सजीव चित्रण किया गया।
दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले लोकतांत्रिक चुनावों के वर्ष यानी 1994 में जाकुमी का जन्म हुआ था। स्थानीय डिजायनरों ने जाकुमी को युवा राष्ट्र के प्रतीक के तौर पर चित्रित किया था।
जाकुमी को शुभंकर चुने जाने के बाद फीफा के महासचिव जेरोम वेल्के ने अपने बयान में कहा, "जाकुमी दक्षिण अफ्रीकी जनता, वहां के भूगोल और वहां के उत्साह का प्रतीक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।