जब अमेरिकी विदेश मंत्री रो पड़ी थीं
आम तौर पर राइस अमेरिकी सियासत में सर्वाधिक अटल और दृढ़ निश्चयी महिला के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन एक नई किताब ने उनकी शख्सियत का अब तक का यह अनजाना पहलू भी पेश किया है।
यह किताब पाठकों को इस नतीजे पर पहुंचाती है कि आतंकवाद के खिलाफ जंग और विदेश नीति के दूसरे मुद्दों पर अपने कौशल का प्रदर्शन करने वाली राइस बुश प्रशासन के अंदर के अपने निजी दुश्मनों से निपटने के मामले में उतनी कुशल नहीं है।
राइस का यह नया चेहरा अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी की नई जीवनी ऐंगलर में उभर कर आया है। पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित लेखक बारटन गेलमैन के अनुसार राइस पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री डोनाल्ड रूम्सफेल्ड से इतना परेशान हुईं कि वह रो पड़ी।
यह
दास्तान
2004
की
है।
तब
राइस
राष्ट्रीय
सुरक्षा
सलाहकार
थीं।
उन्होंने
गुआंतानामो
बे
के
अमेरिकी
हिरासतगाह
में
आतंकवाद
के
संदेह
में
रखे
गए
बंदियों
पर
मुकदमा
चलाने
के
मकसद
से
सैन्य
न्यायाधिकरण
की
स्थापना
पर
चर्चा
के
लिए
बैठक
आयोजित
करने
की
कई
बार
कोशिश
की।