ब्रिटेन में प्रतिवर्ष 11 हजार प्रवासी कर्मचारी नियुक्त करती है भारतीय कंपनियां
लंदन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की सूचना और प्रौद्योगिकी कंपनियां ब्रिटेन में प्रतिवर्ष 11 हजार से अधिक प्रवासियों को नियुक्त करती है।
लंदन, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की सूचना और प्रौद्योगिकी कंपनियां ब्रिटेन में प्रतिवर्ष 11 हजार से अधिक प्रवासियों को नियुक्त करती है।
ब्रिटेन की एक प्रमुख श्रमिक संगठन ने इस संबंध में वर्क परमिट संबंधी कानून के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठाया है। ब्रिटिश समाचार पत्र 'द संडे टेलीग्राफ' ने गृह मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी है।
समाचार पत्र के अनुसार सूचना के अधिकार की स्वतंत्रता संबंधी कानून के तहत एक प्रमुख श्रमिक संगठन ने ब्रिटेन में भारत की सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा नियुक्त विदेशी कर्मचारियों की संख्या की जानकारी प्राप्त की।
आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2006 में ब्रिटेन में भारत की टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज, विप्रो, महिंद्रा-बीटी, मासटेक, इंफोसिस टेक्नोलॉजी और सत्यम कंप्यूटर्स ने 11,644 विदेशी कर्मचारियों को यहां नियुक्त किया था। सात वर्षो में इन कंपनियों ने ब्रिटेन में 47 हजार विदेशी नागरिकों को वर्क परमिट दिए हैं।
आंकड़ों के अनुसार इन कंपनियों ने विदेशी कर्मचारियों की संख्या में प्रतिवर्ष दोगुनी वृद्धि की, जिसमें अधिकतर भारतीय कर्मचारी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*