चाय के बढ़े दाम, अर्थशास्त्री परेशान
उन्होंने कहा कि यदि चाय की कीमतें स्थाई तौर पर तेजी से बढ़ती रहीं, तो इसके उत्पादक चाय के बागानों का विस्तार शुरू कर देंगे। परिणामत: भविष्य में चाय की गुणवत्ता प्रभावित होगी। इसका प्रतिकूल असर चाय की कीमतों पर भी पड़ेगा।
चांग ने शुक्रवार को कोलकाता में मीडिया से बातचीत में कहा, "वैश्विक स्तर पर चाय की कीमत फिलहाल 2.15 डॉलर प्रति किलोग्राम है। यह दो डॉलर प्रति किलोग्राम के स्थाई स्तर से ऊपर है।"
उन्होंने कहा, "हम चाय की कीमतों को दो डालर प्रति किलोग्राम के स्तर पर स्थिर रखना चाहते हैं, ताकि लंबी अवधि में चाय की आपूर्ति, इसकी गुणवत्ता और कीमतों को स्थिर बनाए रखा जा सके।"
इस मौके पर उन्होंने जैविक चाय विकास परियोजना को भी लांच किया। जैविक चाय विकास परियोजना का उद्देश्य जैविक चाय उत्पादन के लिए प्रौद्योगिकी, कौशल और प्रणाली विकसित करना होता है।