फिर छा जाएंगे किन्नौर के सेब
हिमाचल प्रदेश में बागवानी विभाग के उप निदेशक ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी सेब की फसल बेहतरीन होगी। वैसे अंदेशा है कि यह पिछले वर्ष के रिकार्ड (20 लाख टोकरी से) कम होगा। इस वर्ष अब तक सेब की दो लाख टोकरियों को बाजारों में भेजा जा चुके हैं। किन्नौर जिले से अकेले 16 लाख से अधिक टोकरियों को बाजारों में भेजा गया है।
राज्य के बागवानी मंत्री नरेंद्र ब्राग्टा का कहना है कि सेब की कुल फसल का 50 प्रतिशत अब तक देश के विभिन्न बाजारों में भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ढाई लाख से अधिक सेब की टोकरियां राज्य से बाहर भेजी जा रही हैं।
बता दें कि किन्नौर के सेब अपनी प्राकृतिक मिठास, रंग और रसीलेपन के लिए जाने जाते हैं। हर दिन जिले के छंगो, रिब्बा और नामगिया घाटी से ट्रकों पर लद कर सेब की सैकड़ों टोकरियां चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों को जा रही हैं। राज्य के लाहौल और स्पीति जिले से सेब की फसलों का बाजार में आना अभी बाकी है।