पल्लवी के फूलों से सजे परिधानों ने रैंप पर जलवा बिखेरा
मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। शुक्रवार को 'एचडीआईएल इंडिया कॉचर वीक' के दौरान फैशन डिजाइनर पल्लवी जयकिशन का कलेक्शन पेश करते हुए मॉडलों ने अनूठे अंदाज में रैंप पर कैटवाक किया।
मुंबई, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। शुक्रवार को 'एचडीआईएल इंडिया कॉचर वीक' के दौरान फैशन डिजाइनर पल्लवी जयकिशन का कलेक्शन पेश करते हुए मॉडलों ने अनूठे अंदाज में रैंप पर कैटवाक किया।
पल्लवी ने लगभग 10-12 साल बाद अपना कलेक्शन पेश किया है।
कॉचर शो में कलेक्शन पेश कर रही पल्लवी का विषय था 'ला वी एस्ट बेले' या 'लाइफ इज ब्यूटीफुल'।
पल्लवी की पहचान माने जाने वाले 'फूल' उनके कलेक्शन के हर परिधान में अलग-अलग आकार और रंगों में मौजूद थे।
शो के बाद पल्लवी ने कहा, "फूलों की वजह से भी मुझे जाना जाता है। मैं खुद भी फूलों के बिना चल नहीं सकती। उन्होंने मुझे एक अलग पहचान दी है। खूबसूरती और रंगों से सजे अपने कलेक्शन के साथ मैं जीवन का आनंद ले रही हूं।"
पल्लवी बॉलीवुड की चर्चित संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन के दिवंगत जयकिशन की विधवा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।