शिमला में भारी बारिश, हिमपात से भूस्खलन
शिमला, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से तेज बारिश और हिमपात से कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।
शनिवार को शिमला में कई इलाकों में भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण सड़कों पर जाम देखा गया, जिस कारण बड़ी संख्या में यहां आए पर्यटकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
शिमला के सर्कुलर रोड पर देवदार वृक्ष के गिर जाने से लंबा जाम देखा गया। वहीं किन्नौर जिले के चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात सेवा बाधित रही।
किन्नौर के उपायुक्त पी. एस. द्राइके ने आईएएनएस को बताया, "हम जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं। शाम तक यातायात व्यवस्था बहाल हो जाएगी।"
द्राइके ने कहा कि यदि शाम तक बारिश रूक जाती है तो शाम तक राजमार्ग से अवरोध हटा दिया जाएगा। रोहतांग र्दे के दोनों ओर शुक्रवार शाम से ही सैकड़ों वाहन फंसे हैं।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हफ्ते के अंत तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में और अधिक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*