डेविस कप : प्रकाश और देवबर्मन हारे, भारत 0-2 से पिछड़ा (लीड-1)
बुखारेस्ट, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। डेविस कप विश्व ग्रुप दौर में भारत को शुक्रवार को उस वक्त झटका लगा जब उसके दोनों एकल खिलाड़ी रोमानिया के खिलाफ अपने-अपने मैच हार गए।
प्रकाश अमृतराज जहां रोमानिया के विक्टर क्रिवोई के हाथों हार गए वहीं दूसरे एकल मुकाबले में युवा खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन रोमानिया के ही विक्टर हेनेस्कू के हाथों पराजित हुए। दोनों एकल मुकाबले हारकर भारत 0-2 से पिछड़ गया है।
प्रकाश अमृतराज, शुक्रवार को क्रिवोई के हाथों यह मुकाबला 5-7, 7-5 2-6, 2-6 से हार गए।
दूसरे एकल मुकाबले में भारत के युवा खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन रोमानिया के वी. हेनेस्कू के हाथों 3-6, 1-6, 0-6 से हार गए । देवबर्मन को रोहन बोपन्ना के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था।
भारत अगर रोमानिया को हरा देता तो उसे विश्व ग्रुप में जगह मिल जाती। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के हार जाने से भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। भारत 1998 में पहली बार विश्व ग्रुप में पहुंचा था, जहां उसे इटली ने 4-1 से पराजित किया था।
भारतीय टीम एशिया-ओसेनिया ग्रुप के सेमीफाइनल में जापान को हराकर विश्व ग्रुप के स्तर तक पहुंची है। दूसरी ओर, विश्व ग्रुप के पहले दौर में फ्रांस के हाथों हारने के कारण रोमानिया को प्ले-ऑफ मुकाबलों में खेलना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।