नेपाल में रेडियो पर श्राद्ध कार्यक्रम !
काठमांडू, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। धर्मनिरपेक्ष गणतंत्र की घोषणा के बाद नेपाल आधुनिकता की राह पर चलने लगा है। यहां अब मृतकों की आत्मा की शांति के लिए होने वाले वार्षिक श्राद्ध भी रेडियो के माध्यम से कराए जाने लगे हैं।

पूर्वी नेपाल के झापा जिले के बिरतामुड शहर में एक निजी रेडियो स्टेशन ने मंगलवार से हिंदुओं के लिए 'संवेदना' नामक एक कार्यक्रम की शुरुआत की है।
कार्यक्रम में एक हिंदू पुजारी तोयनाथ खानाल मृतकों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करते हैं साथ ही वे 15 मिनट का 'श्राद्ध वचन' नामक कार्यक्रम भी पेश करते हैं।
नेपाली समाचार पत्र 'कांतिपुर' ने गुरुवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। नेपाल के अलावा भारत में भी लोग इस कार्यक्रम को सुन रहे हैं।
रेडियो स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी चंद्रा भंडारी ने कहा कि इससे पहले वे वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया करते थे।
नेपाल के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोग अक्सर पूजा-पाठ के लिए पंडितों के नहीं पहुंच पाने की शिकायत करते हैं। ऐसी स्थिति में रेडियो का यह नया कार्यक्रम यहां खूब लोकप्रिय हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।