नेपाल में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना विकास का अग्रदूत होगा : कमलनाथ (लीड-1)
नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने नेपाल में तीव्र आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार के पूर्ण सहयोग की बात कहते हुए यह महसूस किया कि नेपाल में तेजी से व्यापार तथा उद्योग के विकास के लिए विनिर्माण उद्योग अग्रदूत हो सकता है।
नेपाल के वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र महतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कमलनाथ ने दोनों देशों के बीच गहरे सामाजिक तथा आर्थिक रिश्तों का उल्लेख किया। उन्होंने नेपाल की सरकार को आश्वासन दिया कि दोनों पक्षों द्वारा व्यापार के मुद्दों की पहचान करने की आवश्यकता है और उन्हें वाणिज्य महासंघ के स्तर तक जाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रगति का लाभ दोनों देशों के व्यापारिक समुदायों द्वारा उपयोग किया जाए।
यह बताने पर कि नेपाल में चार विशेष आर्थिक क्षेत्र तैयार किए जा रहे हैं। वाणिज्य मंत्री ने नेपाल की तरफ से व्यवहार्थ आग्रह में बाढ़ सहायता देने की बात कही।
कमलनाथ ने भारत की ओर से कागज तथा इससे संबंधित अन्य उत्पाद नेपाल को निर्यात करने की संभावना भी प्रकट की। उन्होंने कहा कि देश का सेंट्रल पल्प एंड पेपर रिसर्च इंस्टीट्यूट नेपाल की मदद कर सकता है ताकि वह भी अपने यहां मानव संसाधन और तकनीकी क्षमता बढ़ाकर इस उद्योग को विकसित कर सके।
औद्योगिक संगठन एसोचैम के अनुसार वर्ष 2010 तक भारत और नेपाल के बीच आपसी व्यापार बढ़कर 3 अरब डालर तक हो जाएगा।
नेपाल के वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री महतो प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड के साथ भारत यात्रा पर आए हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।