मप्र में विपक्ष की नेता जमुना देवी सड़क हादसे में घायल
भोपाल, 17 सितंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता जमुना देवी बुधवार को भोपाल से इंदौर जाते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गइर्ं। उन्हें उपचार के लिए इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक जमुना देवी एम्बेसडर से भोपाल से इंदौर जा रही थी तभी आष्टा के करीब पगरिया घाट में विपरीत दिशा से आ रही टवेरा कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जमुना देवी सहित उनका अंगरक्षक, चालक और एक महिला नेत्री घायल हो गईं।
जमुना देवी को उपचार के लिए इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक हाथ और पैर की हड्डी टूटी है। कांग्रेस ने इस हादसे में साजिश की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।