समुद्री सीमा पर भारत-बांग्लादेश वार्ता आरंभ
'द डेली स्टार' समाचार पत्र के अनुसार दोनों देशों के बीच 1982 में प्राथमिक स्तर की वार्ता हुई थी।
बांग्लादेश भारत और म्यांमार के साथ बंगाल की खाड़ी में हिस्सेदारी करता है लेकिन अभी समुद्री सीमा का निर्धारण नहीं हुआ है। इससे खासकर अपतटीय क्षेत्रों में तेल और गैस की खोज को लेकर विवाद पैदा होता है।
अभी तक किसी भी देश ने संयुक्त राष्ट्र में अपनी समुद्री सीमा का दावा नहीं किया है।
गौरतलब है कि जून में बांग्लादेश के अपतटीय क्षेत्र में गैस खोज की बोली का भारत और म्यांमार ने कड़ा विरोध किया था। इसके पहले 2006 में बांग्लादेश ने इस समुद्री इलाके में तेल, गैस की खोज के लिए भारत और म्यांमार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय निविदाएं आमंत्रित करने का विरोध किया था।
भारत के सात सदस्यीय दल का नेतृत्व रीयर एडमिरल बी.आर.राव और बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अतिरिक्त विदेश सचिव एम. के. एम. महमूद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन
न्यूज
सर्विस।