प्रवासी भारतीय शादी के मंडप से हवालात पहुंचा
जालंधर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में रहने वाले प्रवासी भारतीय गुरुदेव सिंह को पांचवी शादी रास नहीं आई और वह मंडप से सीधे हवालात जा पहुंचा।
जालंधर, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में रहने वाले प्रवासी भारतीय गुरुदेव सिंह को पांचवी शादी रास नहीं आई और वह मंडप से सीधे हवालात जा पहुंचा।
दरअसल उम्र के 50वें पड़ाव पर पहुंच चुका गुरुदेव भारत में जब भी छुट्टियां मनाने आता तो वह यहां शादी करता था। परंतु इस बार उसके मसूंबे की भनक उसकी चौथी पत्नी रजिंदर कौर को लग गई और उसने पंजाब के कपूरथला जिले के भोलाथ कस्बे की पुलिस को सूचित कर दिया।
भोलाथ के थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पहले गुरदेव के घर पर ही छापा मारा गया था लेकिन शुक्रवार को उसको हिमाचल प्रदेश के चिंतपुरनी कस्बे के एक मंदिर गिरफ्तार किया गया। जहां वह एक बार फिर से शादी रचा रहा था।
पिछले सप्ताह ही नजीर चंद नाम के एक व्यक्ति से विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ऐंठने के आरोप में वह गिरफ्तार हुआ था। उसके खिलाफ वर्ष 2002 में एक मामला दर्ज हुआ था और उसी के बाद पुलिस ने उसको भगौड़ा घोषित कर दिया था।
वह पांचवी शादी रोजी नाम की महिला से करने जा रहा था और उसने दहेज में अन्य समानों के साथ सात लाख रुपये कीमत वाली कार भी ले रहा था। जालंधर की रजिंदर के अलावा गुरदेव की अन्य पत्नियों में से जर्मनी की मारिया, हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की प्रोमिला शामिल है। इनके अलावा उनकी एक अन्य पत्नी पंजाब के होशियारपुर शहर की रहने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।