क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

बिहार बाढ़ से अनाथ हुए 100 बच्चों को झारखंड की शैक्षणिक संस्था गोद लेगी

By Staff
Google Oneindia News

रांची, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में आई बाढ़ की वजह से अनाथ हुए 100 बच्चों को झारखंड की एक शैक्षणिक संस्था गोद लेगी।

रांची स्थित 'लुईस एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट सोसायटी' (एलईएसडीएस) की सचिव संचिता सिंह ने कहा, "बिहार बाढ़ से अनाथ हुए छह से दस वर्ष के 100 बच्चों को हमने गोद लेने का निर्णय लिया है। इन बच्चों को 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी।"

उन्होंने बताया, "गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। हमारे कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित जिलों में लगाए गए राहत शिविरों में जाकर जांच कर रहे हैं। उन बच्चों को जिला प्रशासन और बिहार सरकार की अनुमति के बाद अपनाया जा सकेगा।"

एलईएसडीएस का प्रधान कार्यालय रांची में स्थित है। बिहार और झारखंड में इसके कई कार्यालय हैं। गोद लिए गए बच्चों को रांची में शिक्षा दी जाएगी।

बिहार बाढ़ में 30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें हजारों बेघर हो गए हैं। इसमें 70 से ज्यादा लोगों की जानें भी गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X