आतंकवाद के प्रति उदासीन सरकार: आडवानी

Lal Krishna Adwani
बेंगलुरू, 14 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी की पहली 'विजय संकल्प' रैली में कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार आतंकवाद के प्रति उदासीन है।

आडवाणी ने कहा,"मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को अब आम चुनाव करवाने की चुनौती देता हूं, ताकि जनता अपना निर्णय दे सके।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा,"लोकसभा भंग करो और चुनाव की घोषणा करो। अगले साल तक इंतजार क्यों?"
उन्‍होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को भ्रष्‍ट और अक्षम बताते हुए कहा कि यही समय है जब जनता को निर्णय लेने का मौका देना चाहिए।

आडवाणी ने अपने 35 मिनट के भाषण में कहा कि लोगों को अब, हमारी एनडीए सरकार और यूपीए सरकार के प्रदर्शन की तुलना करने का मौका मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+