सूरत और दिल्‍ली में एक जैसे बम

Delhi Blasts
नई दिल्ली, 14 सितम्बर: राजधानी में शनिवार को निष्क्रिय किए गए बम बिल्कुल उसी तरह के थे जैसे कि गत जुलाई में सूरत में बरामद किए गए बम। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि यह एकरूपता दिल्ली और गुजरात में हुए धमाकों में समानता दर्शाता है।

दिल्ली पुलिस और 'नेशनल सिक्युरिटी गार्ड्स' (एनएसजी) ने कनाटप्लेस में दो और इंडिया गेट पर एक जिंदा बम बरामद किया था। पुलिस के अनुसार ये बम बिजली के तारों के सहारे जोड़े गए थे।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (दिल्ली क्षेत्र) ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में बरामद बमों का नजदीकी परीक्षण किया गया है और ये बम सूरत में मिले बमों जैसे ही हैं।"

उल्लेखनीय है कि गत जुलाई में अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार धमाकों में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद ही सूरत में 23 बम बरामद किए गए थे, जिन्हें पुलिस ने निष्क्रिय किया था।

खुफिया विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अहमदाबाद, बेंगलुरू, जयपुर और दिल्ली में हुए धमाकों के पीछे एक ही आतंकवादी संगठन का हाथ है।

देश में हुए पिछले तीन आतंकवादी हमलों के दौरान इंडियन मुजाहिदीन नामक संगठन ने टेलीविजन चैनलों को धमाकों संबंधी चेतावनी दी थी। माना जाता है कि यह संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया का ही एक रूप है।

जांच में शामिल दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमारे पास इस बात के कई सुबूत हैं कि देश के अन्य इलाकों में विस्फोट करने वाला संगठन ही दिल्ली में हुए धमाकों में भी शामिल है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+