'ऑपरेशन बैड' में सिमी पर शक

इसी के साथ इस संगठन का 'ऑपरेशन बीएडी' पूरा हुआ, खुफिया महकमे ने इसका अर्थ बेंगलुरू-अहमदाबाद-दिल्ली निकाला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कॉल को सही मानें तो दिल्ली धमाकों पर स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर शक पक्का हो जाता है। वो इसलिए क्योंकि जुलाई में बंगलुरू और अहमदाबादमें हुए बम धमाकों में सिमी का हाथ सिद्ध हो चुका है।
खुफिया अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने सीमापार से आए एक काल को रिकार्ड किया था जिसमें कहा गया था कि 'ऑपरेशन बीएडी' सफल रहा। उस वक्त खुफिया अधिकारियों और गुजरात पुलिस ने अंदाजा लगाया था कि बी-ए-डी का अर्थ बेंगलुरु-अहमदाबाद-दिल्ली हो सकता है।
यही नहीं शनिवार की शाम इंडियन मुजाहिदीन नामक एक आतंकवादी संगठन ने पुलिस को एक 'ई-मेल' भी भेजा था। ईमेल में नई दिल्ली में शनिवार शाम को हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी ली है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को यह ई-मेल पूर्वोत्तर मुंबई के चेंबुर इलाके से किया गया था। पुलिस का कहना है कि आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) और साइबर अपराध विशेषज्ञ और जानकारी जुटाने के लिए चेंबुर पहुंच चुके हैं।
धमाकों के बाद से पुलिस ने करीब दस हजार लोगों के फोन ट्रैप किये हैं। इसके अलावा सात संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा पुलिस ने इलाके के लोगों से भी पूछताछ जारी है।


Click it and Unblock the Notifications