तेजी से बढ़ी अमेरिकी हथियारों की बिक्री

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 32 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के सैनिक उपकरणों को विदेशी सरकारों को बेचने या हस्तांतरित करने की मंजूरी दी है।
वर्ष 2005 में अमेरिका ने केवल 12 अरब डालर मूल्य के सैनिक साजो सामान की बिक्री की थी। उसके बाद हथियारों की बिक्री में काफी तेजी आयी। मध्य-एशिया के देशों के अलावा अमेरिका ने अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका, यूरोप और कनाडा तक को अमेरिका ने हथियार सप्लाई किये।
तेजी से बढ़ते हथियार बाजार कम परिष्कृत हथियारों को सीधे विदेशी सरकारों को बेचने के लिए दिए जाने वाले लाइसेंस को इस साल 9.6 करोड़ डॉलर कर दिया गया है।
रक्षा अधिकारियों के मुतबिक अमेरिका ने पिछले सालों में इराक और अफगानिस्तान की सैनिक टुकड़ियों काफी हथियार सप्लाई किये हैं। अमेरिका दुनिया के 60 देशों को अपने हथियार खरीदने के लिए हर साल 4.5 अरब डॉलर की सहायता प्रदान करता है। इजरायल और मिस्र इस सहायता का 80 प्रतिशत से अधिक भाग हासिल करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications