सिलसिलेवार धमाकों से दहली दिल्‍ली, 18 मरे

Delhi Blasts
नई दिल्ली, 13 सितम्बर: राजधानी नई दिल्ली में शनिवार की शाम एक के बाद एक हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने एक बार फिर दिल्‍ली को दहला दिया। इसके अलावा दो जिंदा बम पुलिस ने बरामद किये, जिन्‍हें बम निरोधक दस्‍ते ने डिफ्यूस्‍ड कर दिया।

पैंतालीस मिनट के अंदर पांच जगहों पर हुए पांच धमाकों में कम से कम 18 लोग मारे गये और 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शनिवार को पहले दो धमाके करोल बाग के गफ्फार मार्केट में हुए। धमाकों में दर्जनों लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ ही हालत नाजुक बतायी जा रही है।

दूसरा धमाका कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क के पास हुआ। यहां पर दो बम फटे। तीसरा बम ग्रेटर ग्रेटर कैलाश में फटा। तीन धमाकों ने दिल्‍ली को हिलाकर रख दिया।

पहला बम करोल बाग में भीड़ के बीच फटा। यह बम सीएनजी ऑटो रिक्‍शा में फटा उसके कुछ ही देर में एक स्‍कूटर में रखा बम फटा। ये धमाके शाम करीब साढ़े छह बजे हुए। स्‍थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास में स्थित राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल पहुंचाना शुरू कर दिया। वहीं तीसरा धमाका कनाट प्‍लेस स्थित निर्मल भवन के पास हुआ। इसमें भी दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने दिल्‍ली के कई इलाकों में जिंदा बम बरामद किये हैं। दो जिंदा बम गफ्फार मार्केट में, एक लीगल बिल्डिंग में और एक कनाट प्‍लेस पर बरामद हुए हैं। इन सभी को निश्क्रिय करने की प्रक्रिया जारी है।

दिल्‍ली में हुई यह आतंकवादी घटना काफी गंभीर मानी जा रही है। आतंकवादियों ने पूर्वनियोजित तरीके से दिल्‍ली को हिलाकर रख दिया। पुलिस ने इसके पीछे मुजाहिद्दीन का हाथ होने की आशंका व्‍यक्‍त की है।

दिल्‍ली समेत सभी मेट्रो शहरों में हाई अलर्ट

शनिवार शाम को हुए धमाकों के बाद से दिल्‍ली के अलावा मुम्‍बई, कोलकाता, बंगलुरु, लखनऊ, जयपुर और अहमदाबाद समेत कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा जगह-जगह चेकिंग अभियान शु्रू कर दिये गये हैं।

खबर लिखे जाने तक घायलों को अस्‍पताल ले जाने का क्रम जारी था। अन्‍य जगहों पर बरामद किये गये बमों को निश्क्रिय करने की प्रक्रिया जारी थी। बताया जा रहा है अलग-अलग तीन जगह चार जिंदा बम बरामद हुए हैं। यही नहीं खबर लिखे जाने तक मरने वालों की संख्‍या 18 की अधिकारिक पुष्टि हो गई थी। इसके अलावा 90 लोगों के घायल होने की पुष्टि भी कर दी गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले अहमदाबाद और बंगलुरु में भी सिलसिलेवार धमाके पिछले महने हुए थे। इन धमाकों में भी दर्जनों लोग मारे गये थे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+