'भारत का पलड़ा ऑस्‍ट्रेलिया से भारी'

मीडिया से मुखातिब हुए श्रीनाथ ने कहा कि भारतीय टीम को घरेलू पिच पर खेलने का फायदा पहुंचेगा। अपने घर में खेल रहा होगा और आस्ट्रेलियाई टीम के साथ ग्लेन मैक्ग्राथ और शेन वार्न जैसे दिग्गज गेंदबाज नहीं होंगे। ऐसे में भारतीय टीम के पास आस्ट्रेलिया को शिकस्त देने का अच्छा मौका है।
श्रीनाथ का कहना है कि मुकाबला काफी कठिन होगा। आस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत है, लेकिन भारतीय टीम उस पर हावी हो सकती है। देखा जाए तो भारतीय टीम इस समय फॉर्म में है और बहुत अच्छा खेल रही है। भारतीय टीम का संतुलन अच्छा है।
श्रीनाथ ने कहा कि हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम की अच्छी वापसी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications