चिली मेंसैन्य तख्तापलट की बरसी पर प्रदर्शन, 30 घायल व 234 गिरफ्तार

सैंटियागो, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। चिली में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 30 लोग घायल हो गए और 234 को गिरफ्तार कर लिया गया। ये प्रदर्शन 1973 में हुए सैन्य तख्तापलट की बरसी पर हुए।

सैंटियागो, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। चिली में हुए राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 30 लोग घायल हो गए और 234 को गिरफ्तार कर लिया गया। ये प्रदर्शन 1973 में हुए सैन्य तख्तापलट की बरसी पर हुए।

उप गृह मंत्री फेलिप हार्बो ने बताया कि शुक्रवार को हुए प्रदर्शनों में सबसे ज्यादा हिंसा गेट्रर सैंटियागो में हुई।

शहरी क्षेत्र के गवर्नर अलवारो ईराजो ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सैंटियागो और पुडाहावेल में पुलिस वाहनों पर गोलियां बरसाईं और इस दौरान बंदूकों और राइफलों से लैस लगभग 200 लोगों की सुरक्षा बलों के साथ भिड़ंत भी हुई।

चिली की राष्ट्रीय मनवाधिकार सभा ने कहा कि सैन्य शासन के दमन के शिकार हुए लोगों के सम्मान में संटियागो में लगभग 18,000 लोगों ने मार्च निकाला।

उल्लेखनीय है कि पिनोशे के तानाशाही शासन के दौरान 3,000 लोगों की हत्या कर दी गई थी व लगभग तीस हजार लोगों को प्रताड़ित किया गया था और 10 हजार नागरिकों को देश निकाला दे दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+