विश्व में परमाणु ऊर्जा की क्षमता बढ़ेगी

विएना, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी ने लंबे समय में आणविक ऊर्जा का उत्पादन बढ़ने का अनुमान लगाया है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के अनुमान के अनुसार 2030 तक विश्व में परमाणु ऊर्जा के उत्पादन में 473 से 748 गीगावाट की वृद्धि हो सकती है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 2007 में दुनिया भर में 439 परमाणु रिएक्टर काम कर रहे हैं, जिनसे 372 गीगावाट बिजली पैदा हो रही है।

आईएईए ने राष्ट्रों की मौजूदा योजना के आधार पर पिछले वर्ष की तुलना में अपने अनुमान के निचले स्तर में छह फसदी की बढ़ोत्तरी की है। इसने अपनी अधिकतम सीमा में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि की है।

आईएईए के परमाणु ऊर्जा के 'प्लानिंग एंड इकनामिक्स' के अध्यक्ष हेंस-होल्गर रोगनर ने कहा कि जहां ऊर्जा के अन्य साधनों के मूल्यों में उतार-चढ़ाव हो रहा है, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की कीमत अपेक्षाकृत स्थिर है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा को सबसे अधिक प्राथमिकता देने और अर्थव्यवस्था के लिए सतत ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकारें इसकी ओर देख रही हैं। परमाणु ऊर्जा को जलवायु परिवर्तन रोकने के उपाय के रूप में भी देखा जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+