दुबई में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 2 भारतीयों समेत 7 मरे
दुबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। दुबई में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो भारतीयों समेत सात लोग मारे गए। दोनों भारतीयों की पहचान जूलियस एलेक्स परेरा और जयंत इंगले के रूप में हुई है।
दुबई, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। दुबई में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो भारतीयों समेत सात लोग मारे गए। दोनों भारतीयों की पहचान जूलियस एलेक्स परेरा और जयंत इंगले के रूप में हुई है।
इंगले अंतर्राष्ट्रीय तेलक्षेत्र सेवा कंपनी बकर हुगेस के कर्मचारी थे और परेरा तेल शोधक इकाई नोबेल ड्रिलिंग में कार्यरत थे। दोनों कंपनियों ने बयान जारी कर इनकी मौत पर शोक व्यक्त किया और इनके संबंधियों को मदद देने की बात कही है।
तीन सितम्बर को हुई इस दुर्घटना में दो भारतीयों के अलावा हेलीकॉप्टर के पायलट ब्रिटन क्रिस्टोफर ब्राउन और वेनेजुएलन लुईस लोवेरा तथा परेरा के सहकर्मी एडम रे रफ की भी मौत हो गई।
इस दुर्घटना में पाकिस्तानी नागरिक सुजाउर्रहमान और फिलीपींस के नागरिक डिसोडाडो बुहांगिन भी मारे गए। ये दोनों तेल व गैस के व्यापार से जुड़ी कंपनी प्रोडक्ट सर्विसेज नेटवर्क(पीएसएन) के कर्मचारी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications