विधायक के भतीजे पर महिला की हत्या का आरोप
पटना, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के खड़गपुर क्षेत्र के विधायक के भतीजे पर आरोप लगा है कि उसने पुखरिया गांव में शनिवार को एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट की और उसको धक्का दे दिया जिससे महिला की मौत हो गई।
मुंगेर के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) धीरज कुमार ने बताया कि मृतक रूना देवी की पुत्रवधू सरोजनी देवी के अनुसार खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी के घर रूना देवी दूध का बकाया पैसा मांगने गई थी। पैसे मांगने को लेकर विधायक के भतीजे पप्पू यादव से रूना की बहस हो गई। इसके बाद पप्पू ने रूना की पिटाई कर दी और जोर से धक्का दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
मुंगेर जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालीन ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है और अगर प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications