बीएमडब्ल्यू हादसे का शिकार अनुज फिल्म निर्माता बनना चाहता था

गाजियाबाद, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। राजधानी में गुरुवार तड़के बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर का शिकार हुए 25 वर्षीय अनुज आदित्य सिंह फिल्म निर्माता बनना चाहता था। ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में उसका नामांकन भी हो चुका था, लेकिन शनिवार को उसकी मौत के साथ ही उसके माता-पिता का सपना भी टूट गया।

दुर्घटना के बाद अनुज बुरी तरह जख्मी हो गया था। उद्योगपति नरेंद्र कुमार भसीन के बेटे उत्सव ने पल्सर मोटरवाहन चला रहे अनुज को पीछे से आकर टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना ने नौ साल पहले चर्चा में आए बीएमडब्ल्यू मामले की याद ताजा कर दी।

दुर्घटना के बाद अनुज के रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क कोशिकाएं बुरी तरह से जख्मी हो गई थीं, बाद में उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था, लेकिन शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद अनुज का शव गाजियाबाद स्थित उसके घर ले जाया गया, जहां भारी संख्या में रिश्तेदार और स्थानीय लोग एकत्रित थे। परिवारवालों ने गढ़ मुक्ते श्वर में उनका अंतिम संस्कार किया।

चिकित्सक राजेन्द्र सिंह के छोटे बेटे अनुज का पांच दिन पहले ही 25वां जन्मदिन मनाया गया था।

अनुज के एक मित्र के अनुसार अपने करियर को लेकर वह बेहद गंभीर था। इन दिनों दिल्ली के एक मल्टीमीडिया संस्थान से वह मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही, नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन इलाके में वह पार्ट टाइम जॉब भी कर रहा था।

शोकाकुल पिता राजेंद्र सिंह ने आईएएनएस से कहा कि अनुज ने ब्रिटेन के एक यूनिवर्सिटी में सिनेमा एंड फिल्म प्रोडक्शन रिसर्च के लिए अपना नामांकन करा लिया था। अगले साल फरवरी से उसका पाठ्यक्रम शुरू होने वाला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+