दिल्ली धमाके: बढ़ रही है मृतकों की संख्‍या

नई दिल्ली, 13 सितम्बर: राजधानी के अलग-अलग इलाकों में शनिवार शाम हुए पांच सिलसिलेवार धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए। कनाट प्लेस में तीन और गेट्रर कैलाश-वन और करोलबाग इलाकों में एक-एक धमाका हुआ।

इस घटना के बाद सभी प्रभावित इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है। युद्धस्‍तर पर राहत कार्य जारी है। इस बीच मृतकों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है।

पहला धमाका करोल बाग के गफ्फार मार्केट में शाम 6.15 बजे हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार यह धमाका एक आटो रिक्शा में हुआ जिससे मोबाइल फोनों के इस बड़े बाजार में लगभग 20 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 10 सेकेंड के अंतराल पर दो धमाके हुए। दोनों बम डस्टबीन में रखे गए थे। यहां भी 20 लोगों के घायल होने के समाचार हैं।

एक प्रत्यक्षदर्शी राजेश के अनुसार, "हमने करीब 20 लोगों को विस्फोट स्थल से उठाया और उन्हें अग्निशमन की गाड़ियों, एंबुलेंस और आटो रिक्शा से राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया।"

कनाट प्लेस में तीसरा धमाका बाराखंभा रोड पर गोपाल दास भवन के निकट हुआ। यह स्थान मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार के निकट है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां भी बम एक डस्टबीन में रख गया था। पुलिस के मुताबिक यहां धमाकों से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

पुलिस कमिश्नर वाई. एस. डडवाल समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल कनाट प्लेस में विस्फोट स्थलों पर पहुंचे। इसके अलावा ग्रेटर कैलाश-वन के एम ब्लाक की एक प्रसिद्ध दुकान 'प्रिंस पान कार्नर' में भी धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक यहां रखा गया विस्फोटक कम क्षमता वाला था। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन उनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

इन घटनाओं के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सरोजिनी नगर तथा ऐसे ही अन्य बड़े बाजारों को खाली करा लिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+