बीएमडब्ल्यू सेकेंड: एक युवक ने दम तोड़ा

अनुज के चाचा तेजस चौहान के मुताबिक इस मामले की पड़ताल पर उनके परिजन नजर रखेंगे। अनुज का शव उसके गाजियाबाद स्थित घर ले जाया गया है।
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह तड़के हुए इस हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे अनुज के मस्तिष्क और सर्वाइकल स्पाइन में गंभीर चोटें आईं थीं। शुक्रवार की सुबह से जीवन रक्षक प्रणाली पर था। घटना के वक्त बाइक चला रहा उसका दोस्त मृगांक श्रीवास्तव भी बुरी तरह घायल हुआ है।
पुलिस द्वारा अबतक हुई छानबीन के मुताबिक हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू चला रहे 18 वर्षीय उत्सव भसीन को शुक्रवार को कश्मीरी गेट स्थित अंतर्राज्यीय बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
दिल्ली के एक बड़े व्यवसायी का यह बेटा चंडीगढ़ भागने की फिराक में था। अनुज के परिजन अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उत्सव को दोबारा गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications