पोप की प्रार्थना में लाखों लोगों ने की शिरकत
पेरिस, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पेरिस के 'इस्पालांडे डेस इनवालिडेस' पार्क में शनिवार को आयोजित पोप बेनेडिक्ट सोलहवें की मास (रोमन कैथोलिकों की एक प्रार्थना) में करीब 2.60 लाख लोगों ने शिरकत की।
इस प्रार्थना सभा में फ्रांस के प्रधानमंत्री फ्रांकॉइस फिलोन, रक्षा मंत्री मिशेल एलियट-मैरी और न्याय मंत्री राचिडा दाती भी शामिल हुए। इस मौके पर 60 हजार लोग पार्क के अंदर मौजूद थे जबकि शेष लोगों ने एक विशाल टीवी स्क्रीन पर इसका लाभ उठाया।
पोप की चार दिवसीय फ्रांस यात्रा के दूसरे दिन आयोजित इस प्रार्थना सभा में पेरिस के आर्कबिशपों लियान और बोर्डिएक्स समेत 1,500 पादरियों और 300 उप पादरियों ने मदद की।
वर्ष 2005 में पोप चुने जाने के बाद से 81 वर्षीय बेनेडिक्ट सोलहवें की यह पहली फ्रांस यात्रा है।
इस अवसर पर पोप ने कहा, " पैसे, ताकत और सत्ता और यहां तक कि ज्ञान के नशे ने मनुष्य को वास्तविकता से दूर कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications