बिहार में नक्‍सली हमला, 2 की मौत

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने एक घर पर हमला कर दो लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में दो लोग घायल भी हो गए हैं। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जाते हैं।
वैशाली जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पारसनाथ के मुताबिक भाकपा माओवादी के 15 से 20 नक्सलियों ने अचानक घोसवर गांव के सुबोध सिंह के घर पर हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सुबोध सिंह और सोनू सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा सुनील सिंह और सुनीता देवी घायल हो गए।
घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications