नैनो के समर्थन में अभियान चलाएगा वाम मोर्चा

कोलकाता, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सिंगुर स्थित 'टाटा मोटर्स' की छोटी कार 'नैनो' के समर्थन में वहां की सत्ताधारी वाम मोर्चा सोमवार से प्रचार अभियान चलाएगी।

नैनो परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन का विवाद तूल पकड़ने की वजह से पिछले एक पखवाड़े से निर्माणाधीन नैनो उत्पादन संयंत्र में कामकाज बंद है।

कोलकाता से लगभग 40 किलोमीटर दूर सिंगुर में नैनो परियोजना के लिए सरकार ने कुल 997.11 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था। लेकिन तृणमूल कांग्रेस और किसानों के संगठन कृषि जमीं जिबिका रक्षा कमेटी (केजेजेआरसी) का कहना है कि इसमें से 400 एकड़ जमीन किसानों से उनकी मर्जी के खिलाफ ली गई है, लिहाजा यह जमीन उन्हें लौटा दी जानी चाहिए।

इस महीने की दो तारीख को टाटा समूह ने इस परियोजना के सारे काम फिलहाल स्थगित रखने की घोषणा की थी, लेकिन वाम मोर्चा चाहती है कि यह परियोजना जल्द से जल्द शुरू हो जाए। इसके पक्ष में जनसर्थन जुटाने के लिए आगामी सोमवार को वाम मोर्चे के तमाम वरिष्ठ नेता सिंगुर में जमा होंगे।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा, "वाम मोर्चे के वरिष्ठ नेता 15 सितंबर को शाम तीन बजे ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिकरण के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए 'सिंगुर चलो' अभियान की शुरुआत करेंगे।"

उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स की परियोजना के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए वाम मोर्चा सिंगुर के बाद राज्य के अन्य जिलों में भी प्रचार अभियान चलाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+