कमजोर प्रबंधन की वजह से गंभीर फिल्में देखने कम पहुंचे दर्शक

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। 'पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टिंग ट्रस्ट' (पीएसबीटी) द्वारा राजधानी में गंभीर विषयों पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह 'ओपन फ्रेम' के दूसरे दिन भी कमजोर प्रबंधन की वजह से लोगों को दुखी व निराश होना पड़ा।

आठ दिनों के इस समारोह में अमेरिका, ब्रिटेन, फिलिस्तीन, स्वीडन, पाकिस्तान और इजरायल जैसे देशों के विवादास्पद विषयों पर आधारित वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस समारोह में लिंग, वैश्वीकरण, विकास, कश्मीर, मीडिया और युद्ध जैसे गंभीर विषयों पर आधारित 55 वृत्तचित्र दिखाए जा रहे हैं, जो विशेषकर फिल्म निर्माण से जुड़े छात्रों को आकर्षित कर रहा है।

समारोह में अपनी फिल्म का प्रदर्शन कर चुके एक फिल्म निर्माता ने शिकायत की है कि यहां प्रबंधन व्यवस्था का घोर अभाव है।

उन्होंने आईएएनएस से कहा कि उनकी फिल्म शुक्रवार की शाम प्रदर्शित की जानी थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। समारोह में लोगों की कम मौजूदगी के कारण तय समय पर फिल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी।

समारोह में बहुत कम लोगों की मौजूदगी का एक कारण फिल्म समारोह का कम प्रचार बताया गया। साथ ही, इसकी प्रबंधन व्यवस्था को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराया गया। निर्माता के अनुसार समारोह के दौरान दो फिल्मों के बीच का अंतराल इतना अधिक कर दिया गया था कि दर्शक घर लौट गए।

फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए यहां कुछ कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया है। जाति आरक्षण और आधुनिक सूफीवाद जैसे विषयों को भी इस समारोह का हिस्सा बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+