श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों प सुरक्षा बलों में झड़प

श्रीनगर, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर की स्वायत्तता की मांग को लेकर घाटी में प्रदर्शन कर रहे अलगाववादियों की शनिवार को एक बार फिर सुरक्षा बलों से झड़प हो गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अलगाववादी प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह लाल चौक स्थित दुकानों को जबरन बंद करवा दिया। पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पत्थर फेंकना आरंभ कर दिया।

लालचौक के अलावा हरिसिंह हाई स्ट्रीट के पास भी पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों की प्रदर्शकारियों से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को यहां आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

लालचौक और हरिसिंह हाई स्ट्रीट को छोड़कर शहर के अन्य क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थान, बैंक और व्यापारिक प्रतिष्ठान रोजाना की तरह खुले रहे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ऐसी ही एक घटना में दो लोग मारे गए थे, जबकि 40 घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+