पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को नवंबर में टेस्ट श्रंखला के लिए आमंत्रित किया

कराची, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। चैंपियंस ट्राफी के टाले जाने के कारण हुए नुकसान की भरपाई के प्रयास के तहत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नवंबर में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को दो टेस्ट मैचों की श्रंखला के लिए आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया है।

नुकसान की भरपाई के साथ-साथ पीसीबी हिंसा से प्रभावित अपने देश में क्रिकेट की साख बचाने का भी प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि उसने भारत के साथ जनवरी में तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच की श्रंखला की भी रूपरेखा तैयार की है।

क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकइंफो' से मिली जानकारी के मुताबिक पीसीबी ने नवंबर में अबू धाबी में खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को टेस्ट श्रंखला के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजने का आग्रह किया है।

पीसीबी के मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी शफकत नगमी ने कहा, "हमने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक तौर पर नवंबर में पाकिस्तान आकर दो मैचों की टेस्ट श्रंखला खेलने का निमंत्रण दिया है। हमें आशा है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड हमारी इस गुजारिश को गंभीरतापूर्वक लेगा।"

चैंपियंस ट्राफी टाले जाने के ठीक बाद पीसीबी ने दक्षिण अफ्रीका में एक त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रंखला का प्रस्ताव रखा था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के इनकार के बाद यह श्रंखला आयोजित नहीं हो सकी थी।

दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने यह कहते हुए इस श्रंखला में खेलने से इनकार कर दिया था कि उसके खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलने के बाद काफी थके हुए हैं, लिहाजा वे अभी आराम करना चाहते हैं।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2007 में भारत के साथ खेला था। जनवरी, 2009 में उसने भारत को अपने यहां टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रंखला खेलने का न्यौता दिया है, लेकिन अभी इस श्रंखला को अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है।

उल्लेखनीय है कि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैंपियंस ट्राफी का आयोजन इसी महीने की 12 तारीख से पाकिस्तान में होना था, लेकिन कुछ सुरक्षा कारणों से कुछ देशों द्वारा पाकिस्तान में खेलने को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद आईसीसी ने इस प्रतियोगिता को सितंबर 2009 तक के लिए टाल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+