शुरू हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था 'कांग्रेस कार्यसमिति' (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज संसद परिसर स्थित संसदीय सौंध में शुरू हो गई। पार्टी इस बैठक में लोकसभा के साथ-साथ कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति का खाका तैयार करेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर और मिजोरम में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। कार्यसमिति में यह रणनीति भी बनेगी कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सपं्रग) सरकार द्वारा चलाई जा रही लोकलुभावन योजनाओं को अगले चुनावों में कैसे भुनाया जाए।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को बताया, "भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता, किसानों की ऋण माफी और राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना निश्चित रूप से पार्टी के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे, जिन्हें हम जनता के बीच ले जाएंगे और भुनाने का प्रयास करेंगे।" इसके अलावा उड़ीसा हिंसा, अमरनाथ जमीन विवाद और बिहार की बाढ़ के बारे में भी बैठक में चर्चा होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+