आतंकवाद नहीं अर्थव्यवस्था है अमेरिकी लोगों की प्रमुख चिंता
लॉस एंजलिस, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। न्यूयार्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर पर 11 सितंबर, 2007 को हुए आतंकवादी हमलों के सात वर्ष बाद आतंकवाद, अमेरिकी जनता की प्राथमिकता से पीछे छूट गया है और अर्थव्यवस्था उनकी पहली चिंता बन गई है।
उन आतंकवादी हमलों के बाद आधे अमेरिकी नागरिकों ने कहा था कि आतंकवाद देश के सामने सबसे बड़ा खतरा है। उसके बाद से लगातार ऐसा मानने वालों की संख्या कम हुई है। अब लोग देश के आर्थिक हालात को लेकर अधिक चिंतित हैं।
पालो अल्टो स्थित 'नेशनल सेंटर आन डिसास्टर साइकॉलॉजी एंड टेररिज्म' के निदेशक लैरी बेउटलर ने कहा, "9/11 की घटना के लंबा अरसा बीत जाने और हाल में ऐसी कोई नई घटना न होने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो लोगों की चिंता कम हो रही है।"
हाल ही में कराए गए एक सर्वेक्षण में केवल दो फीसदी अमेरिकियों ने माना था कि आतंकवाद उनके सामने प्रमुख चुनौती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आगामी राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार में भी आर्थिक स्थिति ने आतंकवाद का स्थान ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications