ब्राजील की 60 परमाणु संयंत्र स्थापित करने की योजना

रियो डी जनेरियो, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की अगले 50 वर्षो में एक-एक हजार मेगावाट के 60 परमाणु बिजली संयंत्र स्थापित करने की योजना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार देश के तीसरे परमाणु संयंत्र अंगरा 3 के दौरे पर पहुंचे खान और ऊर्जा मंत्री एडीसन लोबाओ ने शुक्रवार को कहा,"समान्य विचार यह है कि हर वर्ष एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाया जाए।"

उन्होंने कहा कि यह महत्वकांक्षी नागरिक परमाणु योजना राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला डी सिल्वा के प्रशासन की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। इस योजना को अभी देश की ऊर्जा नीति की राष्ट्रीय संस्था से स्वीकृति हासिल करनी है।

अंगरा तीन का निर्माण 1984 में आरंभ हुआ था लेकिन यह 21 वर्षो तक बंद रहा।

परमाणु कार्यक्रम के विस्तार का देश के औद्योगिक हलकों में स्वागत किया गया है। इससे भविष्य में ऊर्जा संकट की कमी से निपटा जा सकेगा लेकिन पर्यावरणवादियों ने चेतावनी दी है कि परमाणु अवशेष के भंडारण से समस्या पैदा होगी।

अंगरा 1 और अंगरा 2 देश के दक्षिण पूर्वी-प्रांत रियो डी जनेरियो में स्थित हैं और इस समय दोनों की संयुक्त उत्पादन क्षमता 2,000 मेगावाट है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+