अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण
बालासोर (उड़ीसा), 13 सितम्बर (आईएएनएस)। हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल का शनिवार को उड़ीसा के तटीय क्षेत्र चांदीपुर में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से सफल परीक्षण किया गया।
आईटीआर के निदेशक एस.पी. दास ने आईएएनएस को बताया, "अस्त्र, हवा से हवा में मार करने वाली ऐसी मिसाइल है जो दृश्य परिधि के बाहर (20-80 किलोमीटर) की दूरी तक मार कर सकती है।" उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में इसके और परीक्षण किए जा सकते हैं।
इस मिसाइल को सुखोई-30 एमकेआई विमान के अलावा अन्य लड़ाकू विमानों जैसे मिराज 2000 और मिग-29 के माध्यम से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
कुल 150 किलो भार वाली इस मिसाइल को हैदराबाद स्थित रक्षा शोध एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) में पांच वर्षो में विकसित किया गया, जिसमें लगभग 10 अरब रुपये का खर्च आया। मिसाइल का निर्माण रक्षा शोध एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) के 'इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम' के तहत किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications