अमेरिकी सीनेट 18 सितंबर को परमाणु समझौते पर विचार करेगी
वाशिंगटन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका नागरिक परमाणु समझौते को कांग्रेस की मंजूरी दिलाने के लिए जारी राजनीतिक कोशिशों के बीच सीनेट का एक महत्वपूर्ण पैनल अगले गुरुवार को करार को क्रियान्वित किए जाने के बारे में विचार करेगा।

अमेरिका के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री विलियम जे. बर्न्स 18 सितंबर को सीनेट की अंतर्राष्ट्रीय संबंध मामलों की समिति की होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे।
समिति के अध्यक्ष और डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जोसेफ बिडेन के प्रचार में व्यस्त होने के कारण डेमोक्रेट सांसद च्रिस डोड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
परमाणु करार के समर्थक बिडेन ने कांग्रेस की मंजूरी के लिए करार को पेश किए जाने पर खुशी जाहिर की थी।
करार को कांग्रेस की मंजूरी दिलाने को लेकर जारी गहमा गहमी से इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 25 सितम्बर को होने वाली यात्रा से पहले इसे मंजूरी मिल जाएगी लेकिन वाशिंगटन अभी कोई अंतिम तारीख तय करने के पक्ष में नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications