अमेरिका ने वेनेजुएला के राजदूत को निकाला

वाशिंगटन, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। वेनेजुएला से अमेरिकी राजदूत को बाहर निकालने के आदेश की प्रतिक्रया में अमेरिका ने भी वेनेजुएला के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता सीन मैक्कारमैक ने कहा कि वेनेजुएला के राजदूत बर्नाडरे अल्वारेज को वाशिंगटन छोड़ने के बारे में सूचित कर दिया गया है।

इसके पहले वेनेजुएला और बोलिविया ने अपने देशों से अमरिकी राजदूतों को बाहर निकलने का आदेश दिया था।

मैक्कारमेक ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज और बोलिविया के राष्ट्रपति इवो मोराल्स के इस निर्णय पर खेद प्रकट करते हुए कहा, "यह कदम इन नेताओं की गंभीर आतंरिक चुनौती का सामना करने में असफलता और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का समर्थन हासिल नहीं कर पाने से उपजी हताशा को दर्शाता है।"

गुरुवार रात को चावेज ने अमरिकी राजदूत पैट्रिक डडी को देश छोड़ने और अमेरिका से अपने राजदूत को वापस बुलाने के आदेश दिए थे लेकिन मैक्कारमैक ने जोर देकर कहा कि अल्वारेज को निष्कासित किया गया है।

अमेरिका ने वेनेजुएला के राजदूत के निष्कासन के साथ ही कोलंबिया के विद्रोही संगठन रिवोल्युशनरी आर्म्स फोर्सेस आफ कोलंबिया (एफएआरसी) के साथ संबंध रखने के आरोप में उसके तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर वित्तीय प्रतिबंध लगा दिया है।

ये तीन हैं-अभी हाल में वेनेजुएला आंतरिक मंत्रालय से इस्तीफा देने वाले रोमन रोड्रिग्ज, सैनिक खुफिया विभाग के प्रमुख ह्यूगो अरमान्डो कर्वाजाल बारोस और वेनेजुएला पुलिस प्रमुख हेनरी डी जीसस रेंगल सिल्वा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+